Monday, January 7, 2019

ऑस्ट्रेलिया में जो 28 कप्तान नहीं कर सके, विराट ने वो कारनामा कर दिखाया

India become first asian team to win a test series in australia 

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूदा सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खराब 

मौसम और बारिश के कारण ड्रॉ छूटा और इस तरह से भारत सीरीज 2-1 से अपने 

नाम करने में सफल रहा










टीम इंडिया 72 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए ऑस्ट्रेलियाई 
सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गई. 
भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों ने 
ऑस्ट्रलिया की धरती पर अब तक कुल 31 टेस्ट सीरीज खेली, लेकिन 
जीतने में सिर्फ विराट कोहली कामयाब रहे. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
पर मौजूदा सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खराब मौसम और 
बारिश के कारण ड्रॉ छूटा और इस तरह भारतीय टीम सीरीज 2-1 
से अपने नाम करने में सफल रही.
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए 1947-48 से 2018-19 के 
दौरान 29 कप्तानों ने मशक्कत की, लेकिन सफलता सिर्फ विराट 
कोहली को मिली. यानी ऑस्ट्रेलिया में जो 28 कप्तान नहीं कर सके, 
विराट ने वो कारनामा कर दिखाया. इनमें विराट कोहली समेत भारत
के 13 कप्तान, पाकिस्तान के 10 कप्तान और श्रीलंका के 5 कप्तान
शामिल हैं, जबकि बांग्लादेश का एक कप्तान हैं.
जानिए कौन-कौन से एशियाई कप्तानों ने ऑस्ट्रेलिया में जोर लगाया
भारत के 13 कप्तान-
लाला अमरनाथ, चंदू बोर्डे, मंसूर अली खान पटौदी, बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, एमएस धोनी, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली
पाकिस्तान के 10 कप्तान-
हनीफ मोहम्मद, इंतिखाब आलम, मुश्ताक मोहम्मद, जावेद मियांदाद, जहीर अब्बास, इमरान खान, वसीम अकरम, इंजमाम-उल-हक, मोहम्मद यूसुफ, मिस्बाह उल हक
श्रीलंका के 5 कप्तान -
रंजन मदुगले, अर्जुन रणतुंगा, अरविंद डी सिल्वा, मर्वन अटापट्टू, महेला जयवर्धने
बांग्लादेश का 1 कप्तान -
खालिद महमूद
विराट कोहली ऐसे एशियाई कप्तान बन गए जो 30 सीरीज के बाद 31वीं सीरीज में पहली बार अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल हुए. यानी भारत (1947/48-2018/19) को 12वीं सीरीज में जीत मिली. पाकिस्तान (1964/65-2016/17) ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 12, श्रीलंका (1987/88-2012/13) 6 और बांग्लादेश (2003) ने एक सीरीज खेली है, लेकिन वे अब भी सीरीज जीत से दूर है.
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई. इससे पहले इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका की टीमें ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दे चुकी हैं.
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ऐसी 8वीं विदेशी धरती रही जहां भारत को टेस्ट सीरीज में जीत हासिल हुई. भारत ने इससे पहले तक इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी पाई थी. लेकिन उसे साउथ अफ्रीका में अब तक सीरीज जीत नहीं मिली है.

No comments:

Post a Comment

ऑस्ट्रेलिया में जो 28 कप्तान नहीं कर सके, विराट ने वो कारनामा कर दिखाया India become first asian team to win a test series in austral...