Thursday, May 3, 2018

LIVE: पीएम नरेंद्र मेादी बोले- देश के हर कोने से कांग्रेस की छुट्टी हो रही है

[ad_1]

कलबुर्गी: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कलबुर्गी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर से कांग्रेस को निशाने पर लिया. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चार साल में देश के हर हिस्से से कांग्रेस उखड़ रही है. आजादी के बाद पहला ऐसा मौका आया है जब बीजेपी ने देशवासियों के सामने विकल्प दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि कलबुर्गी को भारत का हिस्सा बनाने में सरदार पटेल का अहम योगदान रहा है. सरदार पटेल का नाम आते ही कांग्रेस के एक परिवार मुश्किल में आ जाती है. इस परिवार के लोगों ने सरदार पटेल का सबसे ज्यादा अपमान किया है.


पीएम मोदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरेआम 'वंदे मातरम' का अपमान किया है. जो वंदे मातरम का अपमान कर सकते हैं वे कुछ भी कर सकते हैं. कांग्रेस को निचा दिखाना और उन्हें भूला देना कांग्रेस की आदत है. कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए और कहा कि पीएम मोदी सबूत लाएं. जबकि एक अखबार में छपा था कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को आतंकियों का शव ले जाने के लिए ट्रक बुलाने पड़े थे.


पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि इस देश में कोई हमारे वीर सैनिकों को गुंडा कहने का पाप कर सकता है?'


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक का चुनाव केवल यहां का भविष्य तय नहीं करेगा. यह चुनाव महिला सुरक्षा और किसानों के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा. इस चुनाव का महत्व केवल विधायकों के चुनाव के लिए नहीं है यह, इस महत्व राष्ट्रीय है.


पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कि इस देश में कोई हमारे वीर सैनिकों को गुंडा कहने का पाप कर सकता है?'


पीएम मोदी ने कहा, 'हमारा एजेंडा सिर्फ विकास का है, लेकिन कांग्रेस कर्नाटक में धुव्रीकरण कर रही है। एक रैली में (कांग्रेस के) वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबी आजाद ने खुलेआम मुसलमानों से एक साथ कांग्रेस के लिए वोट करने को कहा.


पीएम ने कहा, 'स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को आलमारी में रखने का पाप कांग्रेस ने किया है. फसलों की MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) लागू कर किसानों को वाजिब दाम दिलाने का काम बीजेपी ने किया है.'




[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

ऑस्ट्रेलिया में जो 28 कप्तान नहीं कर सके, विराट ने वो कारनामा कर दिखाया India become first asian team to win a test series in austral...