Wednesday, May 2, 2018

Encounter Between Militants Army And Police In Shopian Of South Kashmir - J&k: शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़, स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव, 2 जख्मी

[ad_1]






न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 02 May 2018 09:22 PM IST





फाइल फोटो



फाइल फोटो







ख़बर सुनें






कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गई। आतंकियों को सुरक्षित भगाने के लिए स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। बताया जाता है कि पत्थरबाजी में दो लोग जख्मी हुए हैं।


सुरक्षा एजेंसियों को शोपियां जिले के तुर्कवानगाम में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर कासो शुरू कर दिया। इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। देर शाम तक मुठभेड़ जारी थी।

घेराबंदी के बीच आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के मद्देनजर तुर्कवानगाम की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की कई टीमों को सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है।

आतंकियों को घेरने के लिए इलाके में जैसे ही सुरक्षा बलों की सक्रियता दिखी तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मुठभेड़ स्थल की ओर जुटने लगे। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, ताकि आतंकियों को वहां सुरक्षित भगाया जा सके।





[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

ऑस्ट्रेलिया में जो 28 कप्तान नहीं कर सके, विराट ने वो कारनामा कर दिखाया India become first asian team to win a test series in austral...