Tuesday, May 1, 2018

A Private Bus Trampled People In Barabanki. - बाराबंकी में तेज रफ्तार बस ने राहगीरों को कुचला, एक ही परिवार के पांच लोगों सहित छह की मौत

[ad_1]



न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी, Updated Wed, 02 May 2018 01:50 AM IST


फैजाबाद से लखनऊ आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने मंगलवार रात करीब आठ बजे 8 लोगों को कुचल दिया। इनमें से एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं।

हादसे में मारे गए लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में एक महिला व एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया।

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में दादरा चौराहे के पास सभी आठ लोग पैदल हाईवे पार कर रहे थे। इसी बीच बेकाबू बस ने इन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बनवा निवासी रामावती(50), बेटियां लक्ष्मी (13), रीतू (14) व रामावती की भाभी प्रेमावती (52) और बीस वर्षीय एक अज्ञात युवक व 45 वर्षीय एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। जबकि, भगवती की बेटी शिवानी (13) व एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।




[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

ऑस्ट्रेलिया में जो 28 कप्तान नहीं कर सके, विराट ने वो कारनामा कर दिखाया India become first asian team to win a test series in austral...